फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Special scenes depicting the slaying of Tadaka and the Pushpak Vimana will be featured in the Shri Vishnu Club's Ramlila.

Sirsa News: श्री विष्णु क्लब की रामलीला में दिखेंगे ताड़का वध और पुष्पक विमान के खास दृश्य

Sun, 11 Oct 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Special scenes depicting the slaying of Tadaka and the Pushpak Vimana will be featured in the Shri Vishnu Club's Ramlila.
सिरसा। श्री विष्णु क्लब की रामलीला में इस बार मंचन में ताड़का प्रसंग, श्रवण कुमार के वियोग का मार्मिक दृश्य और पुष्पक विमान पर रावण के प्रवेश को खास अंदाज में प्रस्तुत करने की तैयारी की गई है। रामलीला का शुभारंभ आज गोपाल कांडा करेंगे। क्लब पदाधिकारियों के अनुसार रामलीला में भव्य दृश्यों के साथ सादगी, मर्यादा और आध्यात्मिकता का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

क्लब प्रधान दीपक सेठी ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का प्रमुख आकर्षण वृंदावन से आए व्यास होंगे, जो मंच पर भगवान श्रीराम के जीवन और रामायण के विभिन्न प्रसंगों का वाचन करेंगे। इससे दर्शकों को अभिनय के साथ रामकथा सुनने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों के अनुसार ताड़का का प्रसंग विशेष तकनीक और अभिनय के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, श्रवण कुमार के वियोग और उनके माता-पिता की पीड़ा से जुड़ा दृश्य भावुक करने वाला होगा। रावण के किरदार को भी विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसमें उसका पुष्पक विमान पर मंच में प्रवेश आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक सेठी ने कहा कि श्री विष्णु क्लब भारतीय संस्कृति और मर्यादाओं के अनुरूप रामलीला का मंचन करता आया है। इस बार भी आयोजन में शालीनता और पारिवारिक वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि दर्शक भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।


आयोजन की तैयारियों में प्रेम शर्मा, आकाश साहनी, सुमित कथूरिया, हैरी हमराज, सुभाष मेहरा, अरविंद साहनी, सुरेश गुगलानी, विकास सेठी, अरुण भारद्वाज, अशोक शर्मा, विकास सुखीजा, रोहित मेहता, लवली बजाज, केवल सेठी, वीरेंद्र वधवा और अन्य क्लब सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed