फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीडीएलयू में शहीद मदन लाल धींगड़ा की चेयर स्थापित करने की मांग

सीडीएलयू में शहीद मदन लाल धींगड़ा की चेयर स्थापित करने की मांग

Wed, 17 Apr 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू में शहीद मदन लाल धींगड़ा की चेयर स्थापित करने की मांग
सिरसा। अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार का एक प्रतिनिधि मंडल संस्था के अध्यक्ष बीबी एलावादी के नेतृत्व में चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में रजिस्ट्रार राकेश वधवा से मिला। उन्होंने विश्वविद्यालय में शहीद मदन लाल धींगड़ा की चेयर स्थापित करवाने की मांग की है। इस प्रतिनिधि मंडल में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सतबीर सिंह धमीजा, उपप्रधान रमेश अरोड़ा, वार्ड प्रधान मीत बठला व समाजसेवी सांचेज एलावादी शामिल थे।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि शहीद धींगड़ा क्रांतिकारी विचारों के धनी थे तथा देश की आजादी के लिए अल्प आयु में ही आजादी के लिए शहीद होने वाले बेहद साहसी नौजवान थे। परंतु उनकी सोच, देशभक्ति से ओत-प्रोत विचार, साहस तथा अंग्रेजों के खिलाफ किए गए संघर्ष से अब तक भारतवंशी अनभिज्ञ हैं। उनकी यादों को सार्थक रूप देने व उनके जीवन के बारे में आज के नौजवानों को जानकारी देने की दिशा में विश्वविद्यालय में उनकी चेयर स्थापित करने की मांग की गई है। संस्था के अध्यक्ष बीबी एलावादी ने कहा कि प्रदेश सरकार को उनकी यह मांग जल्दी पूरी करनी चाहिए। प्रदेश के विभिन्न शहरों में भी शहीद की प्रतिमा स्थापित करके स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ अरोड़ा समुदाय का भी सम्मान करना चाहिए। संस्था द्वारा इससे पूर्व भी केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के माध्यम से ज्ञापन के माध्यम से इस संदर्भ में मांग की गई थी। इस पर रजिस्ट्रार राकेश वधवा ने इस दिशा में जल्द प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed