फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   घग्घर-बणी-सदेवा-मम्मडख़ेड़ा लिंक चैनल के पुननिर्माण कार्य से रानियां विधानसभा क्षेत्र के 23 गांवों की 17 हजार 697 एकड़ भूमि में

घग्घर-बणी-सदेवा-मम्मडख़ेड़ा लिंक चैनल के पुननिर्माण कार्य से रानियां विधानसभा क्षेत्र के 23 गांवों की 17 हजार 697 एकड़ भूमि में

Wed, 31 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
घग्घर-बणी-सदेवा-मम्मडख़ेड़ा लिंक चैनल के पुननिर्माण कार्य से रानियां विधानसभा क्षेत्र के 23 गांवों की 17 हजार 697 एकड़ भूमि में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियांवित लगभग 20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा कुल 5 विकास परियोजनाओं में से 3 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, जिन पर लगभग 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 2 परियोजनाओं की उद्घाटन किया गया। जिन पर लगभग 5 करोड़ हजार रुपये की राशि खर्च हुई है।
मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के माध्यम से 10 करोड़ 30 लाख 38 हजार रुपये की लागत से घग्घर-बणी-सदेवा-मम्मड़खेड़ा लिंक चैनल की बुर्जी नंबर जीरो से 22 हजार तक के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस चैनल के बन जाने से रानियां विधानसभा क्षेत्र के 23 गांवों की 17697 एकड़ भूमि में बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और किसानों को फसल उत्पादन में वृद्धि होने से फायदा पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से 2 करोड़ 5 लाख 37 हजार रुपये की लागत से बनने वाले खारियां से भागसर लिंक रोड़ की आधारशिला रखी। इसकी लंबाई 6.71 किलोमीटर है। वहीं 2 करोड़ 21 लाख 78 हजार रुपये की लागत से खाई शेरगढ़ से जोधपुरियां तक बनने वाले लिंक रोड़ की आधारशिला रखी। इसकी लंबाई 7.21 किलोमीटर है। इन संपर्क सड़कों के बन जाने से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


डबवाली नागरिक अस्पताल में बनेगा 100 बेड का अतिरिक्त भवन
मुख्यमंत्री ने लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बिस्तरों के उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली के अतिरिक्त भवन तथा 29 लाख 17 हजार रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र मलड़ी के भवन का उद्घाटन किया। इससे लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले सकेंगे। नागरिक अस्पताल डबवाली के अतिरिक्त तीन मंजिला भवन में ओपीडी कक्ष, विश्राम कक्ष, लिफ्ट, रिकार्ड रुम, शौचालय, 48 बेड का वॉर्ड रूम, नर्सिंग ड्यूटी रूम व अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे पूर्व लोक निर्माण विश्राम गृह सिरसा में मुख्यमंत्री द्वारा गत दिनों हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय नंबरदार सम्मेलन में नंबरदारों का मानदेय बढ़ाए जाने पर जिला नंबरदार एसोसिएशन सिरसा द्वारा मुख्यमंत्री को पगड़ी पहना कर उनका फूलों से शानदार आभार व्यक्त किया गया। आभार व्यक्त करने वालों में नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश बुढाभाणा, जिला महासचिव सुखचैन सिंह भंभूर, जिला पूर्व प्रधान राम स्वरुप सेठी पंजुआना तहसील प्रधान जुगनु राम, रामजी लाल रोड़ांवाली, महेंद्र सिंह, प्रकट सिंह, संदीप कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने हल भेंट किया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रयासों से सिरसा जिला में फसल खराबे का मुआवजा के लिए गांव रुपावास के बुजुर्ग किसान किशन लाल, अखिल भारतीय स्वामीनाथन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार, किसान जगदीश रुपावास, जगदीश भुर्टवाला, रामदत्त पुनियां, मदन सांगवान, अरविंद्र बेनीवाल, हंसराज, रामचंद्र गैदर, दलबीर नेजिया, राममुर्ति ढिल्लो, कालूराम, माईधन द्वारा किसान का प्रतीक हल भेंट कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जिला के किसानों के लाभ के लिए 229 करोड़ रुपये का मुआवजा संबंधित बीमा कंपनी द्वारा मंजूर किया गया था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, युवा भाजपा नेता मनीष सिंगला, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कंवलजीत सिंह चहल एवं महामंत्री महेंद्र सिंह कंबोज, जिला महामंत्री विजय वधवा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया, उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed