फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   भगत सिंह स्टेडियम में बनेगा स्पोर्ट्स हॉस्टल

भगत सिंह स्टेडियम में बनेगा स्पोर्ट्स हॉस्टल

Sun, 11 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
भगत सिंह स्टेडियम में बनेगा स्पोर्ट्स हॉस्टल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
लंबे इंतजार के बाद चौ. दलबीर सिंह और शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियमों के विकास कार्यों का सिलसिला शुरू हुआ है। इसके लिए विभाग ने राशि जारी कर दी है, जिसके तहत कुछ कार्यों के टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं तो कुछ के शीघ्र हो जाएंगे। चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में मरम्मत कार्य के लिए खेल विभाग की ओर से एक करोड़ दो लाख रुपये की ग्रांट मंजूर कर खेल विभाग को भेज दी गई है। उधर, शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में स्पोर्ट्स हॉॅस्टल के लिए भी एक करोड़ की राशि भेजी गई है।
खेल विभाग द्वारा मरम्मत कार्यों की जारी की गई राशि के साथ ही शहीद भगत सिंह स्टेडियम में भी स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाने की स्वीकृति देकर एक करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। हॉस्टल बनने से यहां होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने केे लिए बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को अब किसी निजी जगह पर ठहरने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। पिछले लंबे समय से दोनों ही स्टेडियमों की हालत खस्ता थी और विभाग और शहर के नागरिकों की ओर से कई बार पत्र भेजकर इनकी हालत सुधारने के लिए लिखा गया था। लंबे इंतजार के बाद ही सही विभाग ने इन स्टेडियमों की सुध ली है और जल्द ही इनमें व्याप्त कमियों को दूर कर खिलाड़ियों को एक बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा के सबसे बड़े डबवाली रोड स्थित चौ. दलबीर सिंह स्टेडियम, जोकि ज्यादा खस्ताहाल में था। इस स्टेडियम का शिलान्यास पांच जून 1993 को केंद्रीय शिक्षा एवं संस्कृति उप मंत्री रही कुमारी शैलजा ने तत्कालीन उद्योग मंत्री रहे लक्ष्मणदास अरोड़ा और तत्कालीन सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा की अध्यक्षता में किया था। स्टेडियम के बनने के बाद कुछ समय तो इसकी देखरेख उचित तरीके से की गई, लेकिन उसके बाद इसे रामभरोसे ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे दोनों स्टेडियमों में मरम्मत कार्य
खेल विभाग की ओर से चौ. दलबीर सिंह स्टेडियम के लिए 1.2 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से स्टेडियम में कुर्सियां, लाइट, छत की मरम्मत, सफाई व्यवस्था ग्राउंड की मरम्मत करवाई जाएगी। मरम्मत कार्यों के लिए राशि विभाग के पास आ चुकी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया करवाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा। वहीं शहीद भगत सिंह स्टेडियम के लिए उपायुक्त के आदेशों पर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा मरम्मत कार्यों के लिए 9.5 लाख का एस्टीमेट जिला खेल विभाग ने बनवा लिया है, जिसे जल्द ही डीसी के पास भेज दिया जाएगा।

बाहरी खिलाड़ियों को मिलेगी ठहरने की सुविधा
बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हर वर्ष अनेक खेल प्रतियोगिताएं होती हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के खिलाड़ी भाग लेते हैं। हर बार ये समस्या रहती है कि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को विभाग की ओर से स्टेडियम में ठहराव की जगह नहीं होने पर अन्य स्थानों पर ठहराना पड़ता है, जिससे विभाग को जहां आर्थिक खर्च अधिक वहन करना पड़ता है, वहीं खिलाड़ियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इसी परेशानी को देखते हुए खेल विभाग की ओर से विभाग को हॉस्टल के लिए लिखा गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने स्पोर्ट्स हॉस्टल को मंजूरी दे दी गई है और एक करोड़ की राशि भी विभाग के पास आ गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया करवाकर हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू करवाए जाने की उम्मीद है।


जल्द होंगे शेष कार्यों के टेंडर : बैनीवाल
जिला खेल अधिकारी कृष्ण बैनीवाल ने बताया कि चौ. दलबीर सिंह स्टेडियम में मरम्मत कार्यों के लिए राशि आ चुकी है, जबकि शहीद भगत सिंह स्टेडियम के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। वहीं, शहीद भगत सिंह स्टेडियम में स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए राशि मंजूर की जा चुकी है और जल्द ही विभिन्न विभागों की ओर से टेंडर प्रक्रिया करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
-----------
भगत सिंह स्टेडियम में बनेगा स्पोर्ट्स हॉस्टल
फोटो=खेल स्टेडियम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed