फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 teams inspected two villages of Chopta area, found 70 dengue suspects

Sirsa News: चोपटा के क्षेत्र के दो गांवों का 10 टीमों ने किया निरीक्षण, डेंगू के 70 आशंकित मिले

Fri, 22 Nov 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 22 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
10 teams inspected two villages of Chopta area, found 70 dengue suspects
चोपटा। क्षेत्र में मच्छर जनित डेंगू रोग के प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने दो गांवों साहुवाला द्वितीय और रंधावा में अभियान चलाया। इस दौरान लारवा की जांच की तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। दोनों गांवों में कुल 70 डेंगू आशंकित मरीज मिले। सभी के सैंपल लिए गए और रिपोर्ट आने पर प्रशासन आगामी कार्रवाई करेगा। वहीं, 12 घरों में डेंगू का लारवा टीम को मिला।
विज्ञापन

नाथूसरी चोपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के गांवों में डेंगू को रोकने के लिए सर्वे किया गया। 10 टीमों ने घरों में सर्वे किया है। सर्वे में टीम सदस्यों की ओर से पानी की टंकियों, कूलर, पानी की डिग्गी सहित फूलदार गमलों में लारवा की जांच की जा रही है। इस दौरान क्षेत्र के साहुवाला द्वितीय और रंधावा गांवों में डेंगू के केस ज्यादा मिले। साहुवाला द्वितीय में एमपीएचडब्ल्यू अजय कुमार, नरेश कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनील देवी और आशा वर्कर्स की टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। उन्होंने लोगों को मच्छर जनित बीमारी डेंगू के कारण और निवारण के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

गांव रंधावा में भी टीम ने सर्वे किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल पूनिया और डॉक्टर मीनल ने बताया कि क्षेत्र में डेंगू पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमें गठित कर रोजाना सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू एक वायरल बीमारी है, जोकि एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर दिन में काटता है और रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथूसरी चोपटा से हेल्थ इंस्पेक्टर कुलदीप, स्वास्थ्य कार्यकर्ता लालचंद पूनम चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
इतने मिले मामले
गांव साहुवाला द्वितीय - 42 केस आशंकित
गांव रंधावा - 28 केस आशंकित
--
लारवा मिला
गांव साहुवाला द्वितीय - 7
गांव रंधावा - 5
कुल सैंपल लिए गए - 150 सैंपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed