{"_id":"3993c4f6-da45-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sexual-harrasment-with-a-woman-till-4-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर 4 साल करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर 4 साल करता रहा दुष्कर्म
गुड़गांव, ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
एक विधवा को शादी का झांसा देकर चार तक हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
गुड़गावं के अर्जुन नगर इलाके की एक 27 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2010 में पति की मौत के बाद ज्वेलरी की एक दुकान पर नौकरी कर अपने बच्चों को पाल रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान ज्योति पार्क का सुनील उसके संपर्क में आया। उसने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रहने के लिए सहमत कर लिया। दोनों अर्जुन नगर में किराए के मकान में रहने लगे।
विज्ञापन
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उस समय उसके घरवालों ने इसका विरोध किया था, लेकिन सुनील के कहने पर घरवालों के विरोध को नकार दिया।
फिर 2012 में सुनील ने चुपके से शादी कर ली। उसने उससे अपनी शादी की बात भी छुपाई। वह बार-बार उससे शादी के लिए कहती, लेकिन वह इंतजार करने का बहाना बनाता रहा। कुछ समय पहले उसे सुनील की शादी के बारे में पता चला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।