फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   school closed by villagers

ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Mon, 16 Sep 2013 09:20 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
सोनीपत/ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
school closed by villagers
गांव रायपुर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल ने 14 लाख 30 हजार रुपये की ग्रांट वापस कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार सुबह स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


इससे स्कूल का स्टाफ और विद्यार्थी लगभग चार घंटे स्कूल के बाहर ही बैठे रहे। सूचना के बाद तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी ने ग्रांट वापस स्कूल को देने का आश्वासन दिया। चार घंटे बाद ग्रामीणों ने ताला खोला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब रायपुर स्कूल में छात्र और स्टाफ पहुंचा तो ग्रामीणों द्वारा तालेबंदी के कारण उन्हें स्कूल के बाहर ही बैठना पड़ा।

घटना की सूचना के बाद भाजपा उपाध्यक्ष राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पिछले दिनों गांव से सात लाख रुपये चंदा इकट्ठा कर स्कूल में लगाए और स्कूल सरकार से आई ग्रांट वापस भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए 14 लाख 30 हजार रुपये की ग्रांट भेजी गई। उन्होंने गांव से चंदा करके सात लाख रुपये खुद भी स्कूल को दिए। ग्रामीणों ने प्राचार्य मेहर सिंह पर सरकार द्वारा भेजी गई ग्रांट वापस भेजने का आरोप लगाया।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने मौके पर जाकर तहसीलदार राममेहर और जिला शिक्षा अधिकारी अजीत कादियान को मौके पर बुलाया और मामले से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों को वापस गई ग्रांट दो दिन में स्कूल भिजवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने लगभग चार घंटे बाद ताला खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed