फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Zero FIR lodged in extortion case against former MLA Kundu, sent to Chandigarh for action

Rohtak News: पूर्व विधायक कुंडू से रंगदारी मांगने के मामले में जीरो एफआईआर, कार्रवाई के लिए भेजी चंडीगढ़

Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Zero FIR lodged in extortion case against former MLA Kundu, sent to Chandigarh for action
20-रोहतक के महम में पूर्व विधायक बलराज कुंडू के समर्थक मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम विपिन कुमार को
रोहतक। महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू से पांच करोड़ की रंगदाारी मांगने के मामले में अर्बन एस्टेट थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को भेजी गई है। साथ ही पूर्व विधायक के सेक्टर-14 स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 24 घंटे के लिए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि ई-मेल से शिकायत मिली थी कि महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू को धमकी भरा ऑडियो भेजकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इसमें विदेश में बैठे राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम आया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जब पूर्व विधायक को धमकी भरा मैसेज आया, वह उस समय चंडीगढ़ थे, इसलिए अर्बन एस्टेट थाने में बीएनएस 308 (4) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ भेजी गई है। पुलिस ने उनके सेक्टर-14 स्थित आवास व कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मकान के नजदीक पुलिस नाका लगाया गया है। आवास पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को हिदायत दी गई है कि लगातार क्षेत्र में गश्त करवाएं।

----------
महम में कुंडू समर्थकों ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
महम। पूर्व विधायक कुंडू के समर्थक वीरवार दोपहर उनके बड़े भाई आजाद सिंह कुंडू के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। समर्थकों ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र देकर रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर पार्षद बजरंग उर्फ बोबी गोयल, जलकरण बल्हारा, पोपन सीसर, दीपक बडाली सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed