{"_id":"656ad0d8e8e34915e10f2007","slug":"youth-murdered-in-rohtak-15-injury-marks-found-on-his-body-fight-with-youth-selling-eggs-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में नेपाली युवक की हत्या: शरीर पर मिले 15 चोट के निशान, अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक से हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में नेपाली युवक की हत्या: शरीर पर मिले 15 चोट के निशान, अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक से हुआ था झगड़ा
Sat, 02 Dec 2023 12:08 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:08 PM IST
सार
रोहतक से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का शव पुरानी आईटीआई मैदान में सड़क किनारे पर पड़ा मिला है। वहीं, परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले मृतक राजू का अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक से झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में तीन माह पहले गोवा से लौटे नेपाली युवक की शुक्रवार की रात किसी ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। शनिवार सुबह उसका शव पुरानी आईटीआई मैदान में पड़ा मिला। शरीर पर 15 से ज्यादा जगह चोटों के निशान हैं। पुलिस ने मृतक की मौसी के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि पुरानी आईटीआई मैदान में सड़क किनारे पर ही एक युवक का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसकी मौसी का नंबर मिला। जब मृतक की पहचान नेपाल के पोखरा निवासी (30) राजू शर्मा के तौर पर हुई। इसके बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। डॉक्टर सरोज दहिया ने गहराई से शव की जांच की। सिर में ईंट व पत्थर मारे गए थे, जबकि शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले। लग रहा था किसी ने गहरी रंजिश के चलते बेरहमी से युवक की हत्या की है।
विज्ञापन
डीएसपी पहुंचे मौके पर, गहराई से की जांच पड़ताल
सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि पहले हमला सड़क के किनारे पर हुआ है। इसके बाद शव 15 कदम दूरी पर फेंका गया।
विज्ञापन
पत्नी छोड़कर जा चुकी है घर
परिजनों ने बताया कि दो साल पहले राजू की पत्नी भी रोहतक आकर रहने लगी थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। वह वापस नेपाल चली गई। अब वह अकेला ही किराये पर रहता था।
एक दिन पहले अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक से हुआ था झगड़ा
परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले राजू का अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है। मृतक की मौसी राधिका का कहना है कि शाम को बेटे को समझा दिया था। अब पता नहीं रेहड़ी वाले ने उसकी हत्या की है या किसी अन्य की करतूत है।
जांच अधिकारी के अनुसार
हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पता चला है कि एक दिन पहले राजू का रेहड़ी वाले से झगड़ा हुआ था। कई दृष्टिकोण से जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। -इंस्पेक्टर देवेंद्र, प्रभारी थाना आर्य नगर।