फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth killed by injuring head with sharp weapon

सिर में तेजधार हथियार से चोटें मार कर युवक की हत्या

Sun, 16 Oct 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by injuring head with sharp weapon
रोहतक। लाखनमाजरा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने उसके सिर में छह-सात चोटें मारी हैं। ये चोटें नुकीले हथियार से मारे जाने का अंदेशा है। पुलिस को शनिवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव लाखनमाजरा के बनियावाला तालाब में पड़ा मिला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस को किसी ने लाखनमाजरा के तालाब में एक शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव बाहर निकाल कर इसकी पहचान की कोशिश की। इस दौरान मृतक की पहचान लाखनमाजरा निवासी 35 वर्षीय सुंदर के रूप में हुई। इसका चेहरा पानी में डूबा हुआ था। तालाब के पास ही पुलिस को खून भी पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

देर रात सुमित व अमित के साथ था सुरेंद्र
लाखनमाजरा हरिजन पाना निवासी मृतक का भाई रविंद्र उर्फ गोरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि तीन भाई-बहनों में सुरेंद्र सबसे बड़ा था। वह रात करीब 11:15 बजे सुमित व अमित के साथ गया था। शनिवार सुबह करीब 8 बजे हमें ग्रामीणों से उसका शव तालाब में पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो सुरेंद्र के सिर में नुकीले हथियार से छह-सात चोटें मिली। हत्यारों ने ये चोटें मार कर उसकी हत्या की है। तालाब के पास हत्या की गई है। इसके बाद शव घसीट कर तालाब में फेंक दिया। घटनास्थल पर शव घसीटने के निशान भी मिले हैं। हत्यारों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
पुलिस को बनियावाला तालाब में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र का शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सुरेंद्र मजदूरी करता था। उसका एक बेटा है। उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है। वहीं उसका बेटा रहता है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है।
- निरीक्षक रणबीर सिंह, प्रभारी, लाखनमाजरा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed