फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   youth festival, activity, youth, festival, haryana, rohtak, minister, cultural, mdu

हरियाणा की शान बनेगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव, बनाएंगे यादगार

Mon, 09 Jan 2017 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 09 Jan 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
youth festival, activity, youth, festival, haryana, rohtak, minister, cultural, mdu
महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी - फोटो : amar ujala
12 जनवरी से शुरू होने वाला राष्ट्रीय युवा महोत्सव हरियाणा की शान बनेगा। स्वामी विवेकानंद के 154वें जन्मदिवस पर शुरू होने वाले महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अतिथियों का स्वागत इस तरीके से होगा, जिससे वह हरियाणा की संस्कृति और यहां की यादों को हमेशा दिलों में बसाकर रखें। यह बात रविवार को मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश और एमडीयू के वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने यूनिवर्सिटी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कही।
विज्ञापन


 मंडलायुक्त ने कहा कि समारोह में सभी प्रदेशों के प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें हरियाणा लोक संगीत आधारित कोरियोग्राफी तथा डिजिटल इंडिया कोरियोग्राफी की धूम होगी। 13 से 15 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कंप्टीटिव इवेंट्स होंगे। इसके अलावा युवा कृति प्रदर्शनी, फूड फेस्टिवल, एडवेंचर स्पोर्ट्स इवेंट्स और डिफेंस एक्सपो का प्रदर्शन भी होगा। शहर की सभी मुख्य एंट्री पर स्वागत द्वार लगेंगे और साफ-सफाई के साथ-साथ शहर की सजावट भी की जाएगी। ट्रांसपोर्ट के लिए 80 बसें और कार लगाई गईं हैं, साथ ही शहर में शटल बस भी चलेगी। जो कार्यक्रम स्थल से दूसरे कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों को पहुंचाएगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी बस की व्यवस्था रहेगी। वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने कहा कि अतिथियों के रहने और खाने का पूरा बंदोबस्त कर लिया गया है। वीआईपी वाहनों की एंट्री कैंपस से होगी, जबकि प्रतिभागियों व अन्य लोगों के वाहनों की एंट्री झज्जर रोड की तरफ से होगी। खानपान के लिए अलग से कमेटी बनाई गई है, जो खाने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखेगी। महोत्सव के लिए फिलहाल 23 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। जरूरत पड़ी तो बजट बढ़ेगा।  इस मौके पर एडीसी प्रदीप कुमार, नगराधीश महेंद्रपाल, इवेंट समन्वयक प्रो राजबीर सिंह, एसडीएम मुनीष नागपाल, तहसीलदार गुलाब सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, तहसीलदार राकेश मलिक, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी और कमलजीत फौगाट मौजूद रहे।
विज्ञापन


लंबे समय बाद खुलेगा यूनिवर्सिटी का गेट नंबर दो

वीसी प्रो. पूनिया ने बताया कि महोत्सव के दौरान यूनिवर्सिटी का गेट नंबर दो भी खोला जाएगा। इसके बाद हो सकता है कि गेट नंबर एक को पहले की तरह बंद कर दिया जाए और दो नंबर से ही एंट्री शुरू कर दी जाए। गौरतलब है कि आरक्षण आंदोलन के बाद से ही गेट नंबर दो को बंद कर दिया गया था। छात्र संगठनों ने गेट को खुलवाने के लिए कई बार वीसी से बातचीत की, लेकिन गेट नहीं खोला गया। अब उम्मीद है कि महोत्सव के बहाने आखिरकार यह गेट खुल जाए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा के लिए भी कमेटी गठित
महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा व्यवस्था का भी पूरा बंदोबस्त रहेगा। सीएमओ के नेतृत्व में कमेटी बना दी गई है। इसके अलावा हर आयोजन स्थल पर यूथ रेडक्रॉस के वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दे दी गई है। वहीं हर आयोजन स्थल पर एंबुलेंस भी रहेगी।


हर वेन्यू पर हेल्प डेस्क

प्रतिभागियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए हर आयोजन स्थल पर हेल्प डेस्क भी बना दी गई है। किसी भी जानकारी के लिए प्रतिभागी हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed