फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth dies due to auto overturning

ऑटो पलटने से युवक की मौत

Sat, 15 Oct 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to auto overturning
रोहतक। शहर में वीटा प्लांट के पास शुक्रवार देर शाम सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। सड़क पर खड़े दो सांड़ों को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ। हादसे में फर्नीचर का काम करने वाले एक युवक की ऑटो के नीचे दबने से मौत हो गई। उसका भाई घायल है। ऑटो में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई।
विज्ञापन

सांघी निवासी सुंदर ने बताया कि वह शहर में हलवाई की दुकान पर काम करता है। वहीं उसका भाई 28 वर्षीय श्रीभगवान फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार शाम दोनों काम खत्म कर गांव के ही ऑटो से सांघी की ओर लौट रहे थे। ऑटो में दो महिलाओं व उन दो भाइयों सहित 10 से ज्यादा सवारियां थीं। वीटा प्लांट के पास सड़क पर अचानक दो सांड़ आ गए। इन्हें को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। हादसे में सुंदर का भाई श्रीभगवान ऑटो के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसे भी हाथ-पैरों में चोट आई। ऑटो की दूसरी सवारियों को भी हल्की चोटें आई। यहां अपने भाई को एक नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। यहां उसे डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। श्रीभगवान अभी अविवाहित था। मृतक के भाई सुंदर ने बताया कि उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed