फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth demonstrated for CET and sports quota

Rohtak News: युवाओं ने सीईटी व खेल कोटे के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 06 Dec 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth demonstrated for CET and sports quota
सीईटी और खेल कोटा खत्म ​किए जाने के विरोध में रोहतक के मानसरोवर पार्क से हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित प
सीईटी और खेल कोटे की बहाली की मांग को लेकर युवाओं ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर मिट्टी डालकर कुश्ती का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रियों के मुखौटे पहने युवाओं के बीच दंगल हुआ। 102 वर्षीय दुलीचंद और नवीन जयहिंद के नेतृत्व में हुए दंगल के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार बंसीलाल को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को युवा शहर के मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। यहां सीईटी व खेल कोटे को लेकर चर्चा की गई। इसमें सभी ने सरकार की निंदा करते हुए सीईटी व खेल कोटे का लाभ नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सभी सड़क पर प्रदर्शन करते हुए पैदल ही हुडा कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां पर भाजपा के प्रांतीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वयोवृद्ध दुलीचंद ने सरकार को सोटा दिखाते हुए कहा कि सरकार युवाओं को हलके में न ले। ये प्रदेश व देश की राजनीति तक पलटने की ताकत रखते हैं।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के बाहर पहले से ही घेराव किया हुआ था। इसके चलते प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही मिट्टी डालकर कुश्ती लड़ी। इसमें मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के मुखौटे पहन कर आए लोगों से युवाओं ने कुश्ती की। मंत्रियों को धूल चटाने वाले युवाओं को नकद पुरस्कार दिया गया। इस अनोखे प्रदर्शन के जरिये सरकार से विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सीईटी क्वालीफाई करने व खिलाड़ियों का खेल कोटा बहाल करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों व युवाओं को धोखा दे रही है। रोजगार के नाम पर उनसे मजाक किया जा रहा है। सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक सीईटी में ही खिलाड़ियों का तीन प्रतिशत कोटा ग्रुप सी की भर्ती के लिए केवल (गृह, खेल और युवा मामले, स्कूली शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा विभाग) में लागू रहेगा, जबकि प्रदेश में कई ऐसे विभाग हैं, जिनमें यह कोटा लागू होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed