फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth coming in car shot bike rider in Jhajjar, serious

Rohtak News: झज्जर में कार से आए युवकों ने बाइक सवार को मारी गोली, गंभीर

Sat, 22 Jun 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Youth coming in car shot bike rider in Jhajjar, serious
बादली। थाना बादली के पाहसोर गांव के पास कार सवार युवकों ने ड्यूटी जा रहे एक युवक पर गोलियां बरसाईं। इसमें संदीप नामक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के दौरान घायल संदीप के बयान दर्ज किए। संदीप ने सज्जन और रॉबिन नाम के युवक पर हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो पुरानी रंजिश के कारण हमले की आशंका है। वहीं, निजी अस्पताल में भर्ती संदीप ने बताया कि वह पब्लिक हेल्थ में नौकरी करता है। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। इस दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी उसकी बाइक के पास आकर रुकी। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, कार से चार युवक उतरे। इनमें रॉबिन और सज्जन निवासी बादली शामिल थे। इन चारों युवकों में से सज्जन और रॉबिन ने उस पर फायरिंग की। बाजू में गोली लगने से वह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। फिलहाल संदीप की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed