{"_id":"6611b6b9c4b82df6f606c8c9","slug":"youth-and-laborer-hanged-themselves-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109271-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवक और मजदूर ने फंदा लगाकर दी जाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवक और मजदूर ने फंदा लगाकर दी जाने
Sun, 07 Apr 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
झज्जर/बेरी। जिले में अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। अमादलपुर निवासी 51 वर्षीय अजीत कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह 5 बजे उसने अपने भाई के घर जाकर वहां पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेटे यशवीर ने बताया कि उसका पिता दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था और कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह उसने चाचा के घर जाकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। धौड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसका शव प्लाट में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी अनुसार धौड़ गांव निवासी 41 वर्षीय धर्मेंद्र अविवाहित था और खेती बाड़ी का काम करता था। उसकी चार बहनें और एक भाई है। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसने अपने प्लाट में लगे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धौड़ गांव में धर्मेंद्र नामक एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सौंप दिया।