{"_id":"659c4ef0809f4c7e9c077576","slug":"young-man-murdered-by-pushing-him-from-the-roof-in-sisarkhas-rohtak-news-c-17-roh1019-333639-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीसरखास में छत से धक्का देकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीसरखास में छत से धक्का देकर युवक की हत्या
Tue, 09 Jan 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र का ।फाइल फोटो
रोहतक। महम चौबीसी के गांव सीसरखास में शराब पीकर आए युवक ने उसे घर पर छोड़ने गए दूसरे युवक 38 वर्षीय बिरेंद्र को घर की छत से धक्का दे दिया। नीचे गिरने से बिरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में आरोपी अनिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
सीसरखास गांव निवासी नरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि छह जनवरी को शाम करीब साढ़े 7 बजे अनिल उसके घर आया, जो खेत का पड़ोसी है। उसने शराब पी रखी थी। नरेंद्र का छोटा भाई बिरेंद्र आरोपी अनिल को घर की तरफ छोड़ने चला गया। बिरेन्द्र ने उसे थोड़ी दूरी पर छोड़ दिया, लेकिन आरोपी फिर वापस घर आ गया। मना करने पर गाली-गलौच करने लगा। इस पर उसका भाई बिरेंद्र आरोपी अनिल को दोबारा उसके घर छोड़ने चला गया। थोड़ी देर बाद अनिल के चाचा के लड़के का नरेंद्र के पास फोन आया। बताया कि तेरा भाई बिरेंद्र अनिल के घर की छत से नीचे गिर गया है। वह अनिल के घर पहुंचा, जहां अनिल की मां ने कहा कि बिरेंद्र को गांव के डॉक्टर के पास लेकर गए हैं। वहां पर अनिल मौजूद नहीं था। गंभीर रूप से घायल बिरेंद्र को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
बहन-भाई के सिर से उठा पिता का साया
नरेंद्र सिंह ने बताया कि बिरेंद्र सिंह की एक 9 साल की बेटी व 8 साल का बेटा है। बेटी पांचवीं व बेटा चौथी कक्षा में पढ़ता है। पिता की मौत से दोनों बच्चों का बुरा हाल है। आरोपी पक्ष ने नरेंद्र को बताया था कि बिरेंद्र छत से गिरा है, जबकि नरेंद्र का आरोप है कि उसके भाई को आरोपी अनिल ने धक्का दिया है। अब पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। पूछताछ के बाद वारदात से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द आरोपी को काबू कर पूछताछ करेंगे, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
इंस्पेक्टर राकेश सैनी, प्रभारी थाना महम