{"_id":"b41a52cc4836476ddbf6bdeceb44009f","slug":"young-man-kidnapped-in-plot-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट विवाद में युवक का अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट विवाद में युवक का अपहरण
रोहतक/ब्यूरो।
Updated Sat, 07 Dec 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रोहतक में महम थाना के अंतर्गत गांव खरकड़ा के तीन युवक प्लाट विवाद में एक युवक को अगवा कर ले गए।
रात भर युवकों ने उसे अपने साथ रखा और सुबह अपह्त व्यक्ति घर पहुंच गया।
इस बात का पता चलने पर महम पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच की। पुलिस का कहना है कि मामला रुपयों के लेन-देन का है।
इस संबंध में पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले में पीड़ित के परिजन पुलिस महानिरीक्षक से भी मिले और महम पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोष जताया।
दो दिन पहले गांव खराकड़ा निवासी सुरेश घर से खाना खाने के बाद घूमने गया था।
लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा, जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश की।
रातभर तलाश करने के बाद सुरेश के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन महम थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।
सुरेश के भाई राजकुमार ने बताया कि उन्हें शक है कि राजपाल, रामकरण और कृष्ण ने मिलकर सुरेश को अगवा किया है।
पुलिस ने इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शनिवार सुबह सुरेश संदिग्ध परिस्थितियों में घर लौट आया और उसने परिजनों को बताया कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की है।
मामले का पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस बारे में सुरेश से पता किया।
परिजनों ने सुरेश का मेडिकल कराने की बात कही, लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया। जिस पर परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचे और इस बारे में महम पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया।
परिजनों का कहना था कि पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। जबकि मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक उमेद सिंह ने बताया कि प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
राजपाल ने सुरेश से ढाई लाख रुपये में प्लाट खरीदा था। बाद में सुरेश ने रजिस्टरी कराने से इंकार कर दिया और पैसे भी नहीं लौटाए।