फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Yashpal Malik's visit to Jasia was banned: Omprakash

Rohtak News: यशपाल मलिक के जसिया आने पर लगाया प्रतिबंध ः ओमप्रकाश

Fri, 09 Dec 2022 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Yashpal Malik's visit to Jasia was banned: Omprakash
खाप प्रतिनिधियों व जाट आरक्षण आंदोलन के पीड़ित युवाओं व अभिभावकों की बैठक वीरवार को जाट भवन में हुई। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यशपाल मलिक के जसिया आने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। साथ ही जाट सेवा संघ ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को जसिया गांव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

जसिया गांव के सरपंच ओमप्रकाश ने बताया कि जाट आरक्षण आंदोलन की मांगे पूरा करने व आरक्षण में पुलिस गोली से मरे लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए 2016 में धरना दिया था। पीड़ित युवाओं व मृतकों के परिवारों की मदद के लिए पूरे हरियाणा के किसानों ने करोड़ों रुपये चंदा दिया। जिसे पीड़ितों पर न लगाकर दिल्ली से एक ट्रस्ट पंजीकृत करवाकर जमा धन पर अवैध कब्जा किया गया। उसका आज तक कभी कोई हिसाब नहीं दिया। जसिया में जमीन खरीद कर ट्रस्ट ने अपनी निजी संपत्ति बनाकर शिक्षण संस्थान के नाम पर चौधरी छोटूराम जैसे महापुरुषों के नाम को बदनाम करने की कोशिश की, जिसे पंचायत स्वीकार नहीं करेगी। जसिया गांव ही नहीं अपितु हरियाणा के सभी किसान व खापें यशपाल मलिक का विरोध करती हैं। क्योंकि उन्होंने हरियाणा के सामाजिक भाईचारे को बिगाड़ने का कार्य किया है। इस मौके पर जसिया के सरपंच ओमप्रकाश मलिक, जसबीर सिंह मलिक, जाखड़ खाप के प्रधान ताराचंद जाखड़, सुदीप कलकल, धनखड़ खाप प्रधान ओमप्रकाश धनखड़, जिला पार्षद वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र हुड्डा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed