{"_id":"5f8b4a768ebc3e27873358e5","slug":"yamunanagar-police-ravaged-on-contract-300-boxes-of-fake-liquor-recovered-rohtakcity-news-rtk5788565163","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर पुलिस की महम ठेके पर दबिश, नकली शराब की 300 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर पुलिस की महम ठेके पर दबिश, नकली शराब की 300 पेटियां बरामद
विज्ञापन
रोहतक। युमनानगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापामारी करते हुए महम में दो ठेकों से नकली शराब की करीब 300 पेटी बरामद की है। नकली शराब का खेल जगाधरी से शुरू हुआ है। पुलिस ने शराब ठेकेदार रविंदर सहित दो को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से महम के अलावा नकली शराब सप्लाई करने वाले ठेकेदारों का पता लगाने में जुटी है। वहीं जगाधरी से रोहतक में नकली शराब होने को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग पर सवाल उठ रहे है। क्योंकि रोहतक से जगाधरी की दूरी करीब 185 किलोमीटर है। ऐसे में कई जिलों की सीमाएं पार कर नकली शराब महम पहुंच रही है। मगर आबकारी विभाग और पुलिस को इसके बारे में कोई भनक तक नहीं लगी।
---
डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा ने बताया कि यमुनानगर पुलिस की जांच व दबिश में रोहतक पुलिस साथ रही। रोहतक पुलिस को नेतृृत्व वे खुद कर रहे थे। यमुनानगर के तीन थाना प्रभारी देर रात यहां पहुंचे। यहां आने के बाद महम पहुंचे। महम थाना पुलिस, सीआईए टू पुलिस, डीटीसी साथ रहे। महम में नकली शराब का कारोबार डेढ़ माह से चल रहा था। यह कारोबार शराब ठेके से ही किया जा रहा था। शराब के ठेके पर असली शराब बता कर बेचा जा रहा था।