फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   wrestler yogeshwar dutt will join bjp

पहलवान योगेश्वर डीएसपीन पद से इस्तीफा देकर बनेंगे भाजपाई, जाटलैंड से चुनावी मैदान में उतरेंगे

Wed, 25 Sep 2019 08:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
wrestler yogeshwar dutt will join bjp
सोनीपत। ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त भी अब राजनीति के दांवपेंच लगाते हुए दिखाई देंगे। योगेश्वर दत्त ने भाजपा में जाने का फैसला कर लिया है, पार्टी उन्हें गोहाना या बरोदा से चुनावी मैदान में उतार सकती है। सीएम मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मिलने के बाद योगेश्वर ने डीएसपी की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। जिसके बाद उनको गोहाना व बरोदा में किसी एक सीट से टिकट मिलना तय माना जा रहा है। वहीं योगेश्वर दत्त ने खुद भी साफ कहा है कि उनकी भाजपा में शामिल होने की बात हुई है और पार्टी उनको टिकट देगी तो वह चुनाव भी जरूर लडे़ंगे।
विज्ञापन

सोनीपत के भैंसवाल कलां गांव के रहने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त के राजनीति में आने के लोकसभा चुनाव से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे और उनकी भाजपा के कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी हुई थी। जिससे यह माना जा रहा था कि सोनीपत सीट से योगेश्वर को लोकसभा चुनाव में उतारा जा सकता है, लेकिन उस समय वह भाजपा में शामिल नहीं हुए। योगेश्वर दत्त अब अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले हैं, जिनकी पहले सीएम मनोहर लाल से मुलाकात हुई और उनकी बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात हुई। जिसके बाद योगेश्वर ने डीएसपी के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। योगेश्वर दत्त के भाई मुकेश ने बताया कि वह वीरवार को इस्तीफा देंगे और उसके बाद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही मुकेश ने कहा कि योगेश्वर दत्त को पार्टी ने गोहाना व बरोदा में किसी एक जगह से चुनाव लड़ाने के लिए कहा है। वहीं योगेश्वर दत्त का कहना है कि उनकी भाजपा में शामिल होने को लेकर बात हुई है और उनको पार्टी टिकट देगी तो वह चुनाव भी जरूर लड़ेंगे। हालांकि योगेश्वर दत्त ने अभी इसपर ज्यादा खुलकर नहीं बोलते हुए कहा कि जब वह राजनीति में आएंगे तो सभी को पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed