फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Workers should work at the ground level by targeting Mission-2024

Rohtak News: मिशन-2024 को लक्ष्य बनाकर कार्यकर्ता ग्राउंड स्तर पर कार्य करें

Mon, 21 Aug 2023 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Workers should work at the ground level by targeting Mission-2024
नांगल चौधरी। जननायक जनता पार्टी की नांगल चौधरी हलके की बैठक रविवार को जाट धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हलका प्रधान बिरेंद्र बनिहाड़ी ने की। जबकि जिला प्रधान डाॅ. मनीष शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रधान डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि पार्टी मिशन-2024 को लक्ष्य बनाकर कार्य कर रही है। चुनावों का समय भी नजदीक आता जा रहा है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता मिलकर ग्राउंड स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें तथा घर-घर तक जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने अनेक विकास एवं जनकल्याण के कार्य किए हैं, तथा पिछले सालों में लोगों को इनका भारी लाभ मिला है और जिन लोगों को अब भी मदद की जरूरत है, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए पार्टी से सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में सबसे ज्यादा ऊर्जा होती है तथा उन्हें अधिक से अधिक अपने साथ जोड़ें। पार्टी की नीति बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने की है तथा प्रत्येक बूथ पर एक-एक योद्धा एवं एक-एक सखी जोड़ने का प्रयास करें। हलका प्रधान बिरेंद्र बनिहाड़ी ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा मिशन-2024 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी से नए युवा एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अनुभवी एवं रुठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाकर फिर से पार्टी में लाकर एक धागे में पिरोने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर प्रवक्ता सिकंदर, अमर सिंह ब्रह्मचारी, कांशीराम रावत, महेंद्र बडेसरा, सावित्री गुर्जर, हरचंद तोबड़ा, रोहतास रावत, विजयपाल एडवोकेट, राजकुमार जांगड़ा, जिलेसिंह गुर्जर, कंवर सिंह जाखड़, संदीप भांखर, नवीन राव, वीरेंद्र घाटासेर, कुलदीप जेलदार, बनवारी लाल जैनपुर, धर्मबीर सरेली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed