फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women's teams from Jat and Saini College made it to the finals.

Rohtak News: जाट व सैनी कॉलेज की महिला टीमों ने फाइनल में बनाई जगह

Thu, 13 Nov 2025 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Women's teams from Jat and Saini College made it to the finals.
02 एमडीयू में आयोजित इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत के बाद मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत:
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में जाट कॉलेज ने टीकाराम कॉलेज सोनीपत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में सैनी कॉलेज ने किशोरी कॉलेज को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

कोच मुकेश गोयल ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए टीकाराम कॉलेज ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। टीकाराम कॉलेज की ओर से वर्षा ने 31 रन बनाए। जाट कॉलेज की और से हर्षिता ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में जाट कॉलेज ने बिना विकेट गंवाए 12.3 ओवर में 89 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। जाट कॉलेज की ओर से डोली ने 57 गेंदों पर 63 रन बनाए।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सैनी कॉलेज ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। सैनी कॉलेज की ओर से रिया ने 59 व इशिका ने 41 रनों की पारी खेली। किशोरी कॉलेज की ओर से नित्या ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए किशोरी कॉलेज की टीम 83 रन पर ऑलआउट हो गई और सैनी कॉलेज ने 44 रन से मैच जीत लिया। किशोरी कॉलेज की ओर से प्रज्ञा ने 31 रन बनाए।

सैनी कॉलेज की ओर से रिया व चेल्सी ने तीन-तीन विकेट लिए। वीरवार को जाट कॉलेज व सैनी कॉलेज के बीच फाइनल मुकाबला एमडीयू के सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed