फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women are bringing their dreams to life through their printing skills.

Rohtak News: प्रिंटिंग के हुनर से सपनों में रंग भर रहीं महिलाएं

Sat, 18 Oct 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Women are bringing their dreams to life through their printing skills.
प्रदर्शनी में महिलाओं को ब्लॉक प्रिंटिंग से सजे कपड़े की जानकारी देतीं उन्नति स्वयं सहायता समूह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हुनर और मेहनत के सहारे स्वरोजगार की राह पर कदम बढ़ाकर रोहतक के लाखन माजरा की महिलाएं अपने सपनों में रंग भर रही हैं। उन्नति स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं कौशल और मेहनत से खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। समूह की प्रधान मानता शर्मा बताती हैं कि उनके ग्रुप की सदस्य मुख्य रूप से कपड़ों पर ब्लॉक प्रिंटिंग, सिलाई और जूट बैग बनाने का काम करती हैं।
वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से उनको सम्मानित भी किया गया है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रहा उनका समूह दीपावली पर अब दिल्ली में प्रदर्शनी लगाए हुए है।
विज्ञापन

12वीं पास मानता शर्मा बताती हैं कि समूह की सदस्य कपड़ों पर प्राकृतिक रंगों से ब्लॉक प्रिंटिंग के हुनर से हरियाणा ही नहीं, दूसरे प्रदेशों में भी पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखन माजरा की मानता शर्मा ने बताया कि समूह की सदस्य अब अन्य प्रदेशों में भी प्रदर्शनी लगाती हैं। मानता ने बताया, पहले मैं बेरोजगार थीं, इसलिए एक निजी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम करने लगीं। उनमें खुद की पहचान बनाने की ललक थी। बाद में उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी और स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार की राह पकड़ी।

------
2021 में बनाया था स्वयं सहायता समूह
उन्नति स्वयं सहायता समूह वर्ष 2021 में बनाया था और तभी से उन्नति की राह पर आगे बढ़ रही हैं। समूह में ओमपति, सुदेश, पूजा, राधा, मीनू, सरोज, रानी, व मंजू, सीमा व रेनू शामिल हैं। इनके अलावा लाखन माजरा की ही कविता, हेमलता, रिंकी, राखी, सोनिया भी इस कार्य में उनके साथ हैं।

प्रदर्शनी में महिलाओं को ब्लॉक प्रिंटिंग से सजे कपड़े की जानकारी देतीं उन्नति स्वयं सहायता समूह

प्रदर्शनी में महिलाओं को ब्लॉक प्रिंटिंग से सजे कपड़े की जानकारी देतीं उन्नति स्वयं सहायता समूह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed