फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women and Child Development Department launched voter awareness campaign

Rohtak News: महिला एवं बाल विकास विभाग ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Fri, 19 Apr 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 19 Apr 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Women and Child Development Department launched voter awareness campaign
-फोटो 60 : बहादुरगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को वोट का महत्व समझाती सुपरवाइजर
बहादुरगढ़। उपमंडल मुख्यालय पर शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा के दिशा निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग की सुपरवाइजर सीमा रानी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर सीमा रानी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में वोट का बड़ा महत्व है। अपनी मनपसंद सरकार बनाने में आम नागरिक का महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि हमारे द्वारा किये मतदान के द्वारा ही सरकार बनती है हमें अपने वोट का उचित प्रयोग करना है। हमें धर्म व भाषा न देखते हुए मजबूत लोकतंत्र को अपनी इच्छाओं व भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करना है। उन्होंने इस बीच महिलाओं को निष्पक्ष भाव से 25 मई को शत प्रतिशत व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर और अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed