फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman's body hanged in Arya Nagar

आर्य नगर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 10 Apr 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Woman's body hanged in Arya Nagar
आर्य नगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला है। असम की युवती की शादी करीब ढाई वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को 37 वर्षीय पायल घर पर थी। वह सुबह छत पर बने कमरे में गई थी। इसके बाद काफी देर तक वह नीचे आई। इस पर परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। इस बारे में सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना आर्य नगर प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि असम की पायल की करीब ढाई साल पहले आर्य नगर निवासी नीरज से शादी हुई थी। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान बताई गई है। इसकी वजह छोटी बहन का गोली खाकर जान देने का प्रयास बताया जा रहा है। इसी के चलते उसने पंखे के हुक पर चुन्नी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल उसके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed