फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman kidnapped and raped in car

महिला का अपहरण कर कार में दुष्कर्म

Tue, 01 Nov 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped and raped in car
रोहतक। शनिवार की रात दो बजे अपने मकान से बाइक पर दूसरे मकान में जा रही महिला का रास्ते में कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और कार के अंदर एक युवक ने दुष्कर्म किया। महिला के बयान पर सिटी थाने में तीन युवकों व कार सवार एक महिला के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 36 वर्षीय महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह रात करीब दो बजे घर से बाइक से निकली। वहां से दूसरे मकान में ई-रिक्शा लेने जाना था। रास्ते में जब गोहाना बाईपास पर काली माता मंदिर के पास पहुंची तो सफेद रंग की कार उसके सामने आकर रुकी। कार में एक महिला व तीन युवक सवार थे। वे उसे जबरन पकड़कर कार में ले गए। वहां पर तीन ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए, जबकि एक ने गलत काम किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। धमकी देकर रोड पर ही फेंक कर फरार हो गए। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पीजीआई में दाखिल कराया। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed