फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman hit by speeding bike, case registered

Rohtak News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, केस दर्ज

Fri, 05 Apr 2024 08:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 05 Apr 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
Woman hit by speeding bike, case registered
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव बीड़ छुछकवास में एक तेज रफ्तार बाइक ने घर के सामने सड़क पर खड़ी महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बीड़ छुछकवास निवासी शकुंतला ने बताया कि वह व उसका पति राजसिंह अपने घर के सामने सड़क पर खड़े थे। तभी बाइक सवार नरेंद्र ने टक्कर मार दी। महिला हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बाइक को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बाइक सवार ने महिला को टक्कर मारने की सूचना मिली थी व बाइक व शराब व ठंडे की बोतल थैली में लटकी हुई थी। शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed