फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman cheated of Rs 18.5 lakh in the name of investing money in stock market

Rohtak News: स्टॉक मार्केट में रुपये लगाने के नाम पर महिला से साढ़े 18 लाख की ठगी

Wed, 10 Apr 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 10 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 18.5 lakh in the name of investing money in stock market
बहादुरगढ़। साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है लेकिन इसके बावजूद मामले नहीं थम रहे। पढ़े-लिखे लोग भी शातिर साइबर ठगों के झांसे में आकर अपनी पूंजी गंवा रहे हैं। बहादुरगढ़ में ऐसा एक और मामला सामने आया है। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर एक महिला से साढ़े 18 लाख रुपये की ठगी की गई है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात सेक्टर-6 की निवासी एक महिला के साथ हुई है। इस महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी थी। उस ग्रुप में स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के लिए टास्क सुझाए जाते थे। व्हाट्एसप पर नीता नाम की महिला बात करती थी। उसने इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टमेंट के बारे में मुझ से कई बार कहा। धीरे-धीरे उन्होंने मुझे अपनी बातों में उलझा लिया। इन्वेस्टमेंट के नाम पर मुझसे कई बार अलग-अलग खातों में रुपये मंगवाए गए। गत 30 जनवरी से यह सिलसिला शुरू हुआ और 16 फरवरी तक रुपये मंगाते रहे। मेरी तरफ से उनके पास साढ़े 18 लाख रुपये चले गए। सके बाद मुुझे ठगी का आभास हुआ। जब उनसे रुपये वापस मांगे तो उन्होंने नहीं दिए। मुझे व्हाट्सएप गु्रप से निकाल दिया और अपने नंबर तक बंद कर लिए। कई दिन तक लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। वहीं, आम नागरिकों से भी अपील है कि वे जागरूक रहें और फोन पर किसी अंजान शख्स के साथ रुपयों का लेनदेन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed