{"_id":"65f49168b3ba70ae04076e7b","slug":"withdrawal-of-rs-99995-from-account-by-depositing-two-rupees-rohtak-news-c-17-roh1019-382395-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो रुपये डलवाकर खाते से 99,995 निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो रुपये डलवाकर खाते से 99,995 निकाले
Fri, 15 Mar 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा गांव के एक युवक को कूरियर कंपनी के नाम पर लिंक भेजकर युवक ने दो रुपये डलवाए। इसके बाद खाते से 99 हजार 995 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। लाखनमाजरा निवासी नगेन्द्र शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली स्थित साकेत में नौकरी करता है। उसकी कंपनीका एक कोरियर आना था, नहीं आया। उसने गूगल पर नंबर सर्च करके कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने कहा कि आपके पास एक लिंक भेज रहे हैं। आप लिंक में अपने फोन से दो रुपये डाल दो। आपका कोरियर वाले का नंबर दे दिया जाएगा। उसने दो रुपये भेजे तो खाते से 99 हजार 995 रुपये कट गए।
विज्ञापन