फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   With the recovery, 1.39 lakh more earrings were returned with the permission of the court.

Rohtak News: रिकवरी के साथ अदालत की अनुमति से वापस किए 1.39 लाख और कानों की बाली

Sun, 28 Jan 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
With the recovery, 1.39 lakh more earrings were returned with the permission of the court.
राजकुमार को पैसे लौटाती पुलिस । स्रोत: पुलिस
रोहतक। अब आम लोगों को चोरी या लूटे गए सामान की रिकवरी के लिए अदालत व पुलिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पुलिस खुद अदालत में अर्जी दाखिल कर बरामदगी होते ही माल पीड़ित को सौंपेगी। आर्य नगर पुलिस ने बुजुर्ग के चोरी हुए 1 लाख 39 हजार रुपये व बुजुर्ग महिला की कान की बाली सौंप दी है, साथ ही एक युवक को उसका चोरी हुआ लैपटॉप उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

आर्य नगर थाना प्रभारी रवींद्र ने बताया कि सलारा मोहल्ला निवासी राजकुमार ने 15 जनवरी को शिकायत दी थी कि वह दुर्गा भवन के पास सेल्समैन है। अपनी स्कूटी लेकर मेडिकल मोड़ के पास पहुंचा और दो लाख रुपये लेकर आ रहा था। राशि उसने स्कूटी में रख दी। रास्ते में पालिका बाजार में दवाई लेने के लिए रुका। दवाई लेकर वापस आया तो स्कूटी से दो लाख की नकदी गायब थी। पुलिस ने अगले दिन आरोपी सन्नी निवासी किला रोड मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास से 1 लाख 39 हजार रुपये बरामद किए, साथ-साथ अदालत में अर्जी दाखिल की है कि पीड़ित को उसकी बरामद की गई राशि सौंप दी जाए। अदालत ने मंजूरी दे दी। इसी तरह गांधी कैंप निवासी कमलेश की 22 अगस्त को रात करीब 10 बजे पार्क के बाहर दो युवक सोने की एक बाली छीनकर ले गए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाली बरामद कर अदालत की अनुमति से सौंप दी। इसी तरह एक युवक का लैपटॉप भी बरामद कर उसके हवाले किया है।
विज्ञापन

 राजकुमार को पैसे लौटाती पुलिस । स्रोत: पुलिस

राजकुमार को पैसे लौटाती पुलिस । स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed