{"_id":"68cdc5fda2bd912ac3093f00","slug":"when-will-you-return-to-the-office-from-the-fieldentry-will-have-to-be-made-in-the-register-rohtak-news-c-17-roh1019-730391-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फील्ड से कब लौटेंगे दफ्तर...रजिस्टर में करनी होगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फील्ड से कब लौटेंगे दफ्तर...रजिस्टर में करनी होगी एंट्री
विज्ञापन
रोहतक। अब जिले के सरकारी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी को रजिस्टर के अंदर लिखकर जाना होगा कि वह कब तक फील्ड में रहेंगे और किस समय दफ्तर में मौजूद रहेंगे। जल्द हर कार्यालय में यह व्यवस्था लागू होगी। वहीं, अब जिले के सभी सरकारी दफ्तरों में ड्रेस कोड लागू रहेगा। डीसी सचिन गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया के सामने पूरी योजना की जानकारी साझा की।
डीसी ने कहा कि जिले के सभी विभागों को फील्ड में कार्य करने का शेड्यूल जारी करना होगा। उन्होंने कहा कि सर्विस की गाइडलाइन में यह पहले से दर्ज है कि अधिकारी और कर्मचारियों को दफ्तरों में ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिससे शिष्टाचार, अनुशासन व सभ्यता बनी रहे। वहीं, इससे पहले वीरवार को सीटीएम ने पत्र जारी कर डीसी कार्यालय में जींस और टी-शर्ट पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
जल्द सभी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी होगी शुरू
उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी व कर्मचारी उस स्थिति में ही मोबाइल फोन का प्रयोग करें, जब जरूरी हो अथवा ऑफिस कार्य से संबंधित हो। एक सवाल के जवाब में डीसी ने कहा कि जल्द सभी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू हो जाएगी और उसी के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसी ने आम लोगों से आह्वान किया है कि वे समाधान शिविर में शिकायत लेकर आएं। यहां हर विभाग का अधिकारी मौजूद होता है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को शिविर लगाए जा रहे हैं।
ताकि लोगों को पता रहे कि अधिकारी या कर्मचारी कब तक दफ्तर आएंगे