{"_id":"63e24c8f965d6555a26920ff","slug":"when-the-wife-refused-to-have-sex-the-husband-beat-her-with-a-belt-for-three-days-rohtak-news-c-17-1-59723-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो पति ने तीन दिन बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो पति ने तीन दिन बेल्ट से पीटा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर शहर की एक कॉलोनी की महिला को उसके पति ने तीन दिन तक बेल्ट मारकर पीटा। तीन बच्चों की मां पति को छोड़कर मायके चली गई। मायके वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
30 वर्षीय महिला ने शिवाजी कॉलोनी थाने में दी शिकायत में बताया कि 13 साल पहले उसने रोहतक के युवक से प्रेम विवाह किया था। उसके तीन बच्चे हैं। 29 जनवरी को उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, महिला ने इससे इंकार कर दिया। इससे बाद पति ने पत्नी को तीन दिन तक बेल्ट मारकर पीटा। वह मायके चली गई। मायके वाले चार फरवरी को उसे वापस रोहतक लेकर आए और अस्पताल में दाखिल कराया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।
सास भी देती है बेटे का साथ
महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने सास को पूरे मामले से अवगत कराया तो उसने अपने बेटे का ही साथ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मेडिकल जांच में मिली चार चोटें
पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाया तो पीड़िता के शरीर पर चार जगह चोटें मिली। साथ ही डॉक्टर ने सलाह दी कि सर्जन के डॉक्टर से आगे का उपचार कराया जाए।
आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एसआई बजे सिंह, जांच अधिकारी, थाना शिवाजी कॉलोनी