फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the cyber criminal deposited the fraudulent money, the account got frozen

Rohtak News: साइबर अपराधी ने धोखाधड़ी के रुपये जमा कराए तो खाते हुए फ्रीज

Sun, 22 Jun 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 22 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
When the cyber criminal deposited the fraudulent money, the account got frozen
रोहतक। जमीन बेचकर एक दोस्त को दी गई रकम को अपनी पत्नी के खाते में डलवाना किसान को भारी पड़ गया। दोस्त ने किसी अन्य व्यक्ति से चार लाख रुपये खाते में डलवा दिए, लेकिन इसके बाद पीड़ित किसान की पत्नी और उनके जीजा का खाता बंद कर दिया।
विज्ञापन

जब बैंक से पूछा तो बताया कि उनके खाते में साइबर ठगी का रुपया जमा कराया गया है। इस मामले की छानबीन करते हुए पीड़ित ने दोस्त के साथ मिलकर खाते में रुपये डालने वाले को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

भिवानी रोड गीतांजलि एंक्लेव निवासी कमल कुमार ने अपनी जमीन बेची थी। उनको पत्नी का गोल्ड लोन भी जमा कराना था और इसी बीच दोस्त गुडडू और सचिन ने उनसे कुछ रुपये उधार ले लिए। उन्होंने सोचा कि जब दोस्त रुपये वापस लौटाएगा तो उसी समय गोल्ड लोन को जमा करा देगा। दोस्तों ने उसे रुपये लौटा दिए। इसके बाद उनकी अपने दोस्त मान से बात हुई तो उसने रुपये पत्नी के खाते में रुपये जमा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त मानव रुपये जमा कराने गया तो वहां पर एक युवक मिल गया। उसने कहा कि बैंक में भीड़ है और उसे कैश रुपये चाहिए, जबकि मानव को कमल की पत्नी के खाते में रुपये चाहिए थे। इस उसने बैंक से सीधे कमल की पत्नी के खाते में रुपये भेज दिए। इसके बाद कमल के जीजा ने भी कुछ रुपये उनकी पत्नी के खाते में भेज दिए। दो दिन बाद ही जब खाते का बैलेंस चेक किया तो जीरो दिखाने लगा। बैंक जाकर पीड़ित कमल ने पता किया तो अधिकारी ने बताया कि उनके खातों में साइबर अपराधियों ने ठगी का रुपया भेजा है, इसलिए उनके खाते फ्रीज कर दिए है।
यह बात पीड़ित ने दोस्त को बताई तो वह पुलिसकर्मी के साथ बैंक के पास पहुंचे। वहां पर ऑनलाइन रुपये खाते में जमा कराने वाला युवक भी मिल गया। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।

--------------


साइबर जालसाज लोगों के खाते किराए पर लेकर ठगी के रुपये उनमें ट्रांसफर करा रहे हैं। ऐसे में सीधे-साधे लोगों को भी ठग अपना शिकार बना रहे है। उनके खाते में रकम डालकर उसे नकद निकालकर ले जाते है। ऐसे में खाता धारक फंस जाते है, इसलिए अपना बैंक खाता किसी को प्रयोग न करने दिया जाए।
कुलदीप कुमार, साइबर थाना प्रभारी ।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed