फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When beaten up, the wife caught the husband with an illegal pistol

मारपीट की तो पत्नी ने पति को अवैध पिस्तौल सहित पकड़वाया

Mon, 26 Sep 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
When beaten up, the wife caught the husband with an illegal pistol
रोहतक। जिले के एक गांव में बार-बार पत्नी को घर से निकल जाने व जान से मारने की धमकी देना एक युवक को महंगा पड़ा गया। रविवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अवैध हथियार बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है। पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। सप्ताह में एक दिन घर आता है और शक के चलते मारपीट करता है। कहता है घर से निकल जाओ। जबकि वह पति के साथ रहना चाहती है। इसी तनाव में वह बीमार रहने लगी है। रविवार को पति घर आया और बोला अभी तक गई नहीं। इस कारण वह चक्कर खाकर गिर गई। उसका भाई व रिश्तेदार पति को समझाने आए। पति ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की। उसके भाई ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पत्नी ने बताया कि उसका पति अवैध हथियार भी रखता है। जब झगड़ा होता है तो वह जान से मारने की धमकी देता है। जब पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिस्तौल बेड के अंदर रखा है। जांच में पिस्तौल पॉलिथीन के अंदर से बरामद हुआ। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed