फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wheat soaked in drizzle covered with tarpaulin

Rohtak News: बूंदाबांदी में भीगे गेहूं9बचाव को तिरपाल से ढका

Mon, 15 Apr 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Wheat soaked in drizzle covered with tarpaulin
झज्जर। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी के चलते अनाज मंडियों में खुले में पड़ी गेहूं व सरसों की फसल भीग गई है। उसे तिरपाल से ढ़का गया है रविवार को झज्जर मंडी मे केवल सरसों की खरीद हुई। गेहूं की खरीद नहीं की गई। वहीं किसान भी दो दिन से कम फसल मंडी में ला रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में अब तक 407330 क्विंटल सरसों की आवक हुई है, जिसमें से 275490 क्विंटल की खरीद हो सकी है। अब तक 130410 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। इसी प्रकार से 571800 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और 124760 क्विंटल की खरीद हुई है। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि गेहूं आवक एकाएक बढ़ रही है। अगर मंडी में जगह कम पड़ी तो अन्य स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला की मंडियों में पहुंचे गेहूं में झज्जर अनाज मण्डी में 17980 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 4194 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 2082 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 4385 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 10314 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 6162 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 5719 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 532 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 1676 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। डीसी ने कहा खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने खरीद एजेंसियों को उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने किया निरीक्षण, बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिंता
साल्हावास। दो दिन से हुई हल्की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सरसों की खरीद शुरू होने के बाद अब मौसम ने करवट बदल किसानों को चिंता में डाल दिया है। बारिश होने के बाद रविवार को एसडीएम रविंद्र यादव ने मातनहेल अनाज मंडी का दौरा किया। उनके साथ मार्केट कमेटी झज्जर सचिव सविता सैनी, आदि मौजूद रहे। इस दौरान मंडी आढ़तियों ने एसडीएम से मांग रखी की कि गोदामों में माल उतरवाया जाए। लेबर की कमी के चलते गोदामों में माल नहीं उतर पा रहा है। इस पर एसडीम रविंद्र यादव ने आढ़तियों को आश्वासन देते हुए कहा कि लेबर बढ़ाई जाएगी व गोदाम में माल उतरवाने के काम में तेजी लाई जाएगी। मंडी प्रधान रवींद्र सुहाग ने बताया कि मातनहेल ने बताया कि मंडी में मंगलवार ,बृहस्पतिवार और शनिवार को हैफेड द्वारा खरीद की जाती है जबकि सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को फूड सप्लाई द्वारा खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed