फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   weather

पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पहुंचा, 28 नवंबर तक हल्की बारिश की संभावना

Mon, 25 Nov 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
weather
रोहतक। पहाड़ों से आ रही उत्तरी हवाओं ने रविवार को प्रदूषण स्तर तो घटा दिया, लेकिन ठंडक भी बढ़ा दी। दिन में प्रदूषण का स्तर अधिकतम 286 तक पहुंचा, लेकिन हवाओं के चलते यह न्यूनतम 89 तक पहुंच गया। शाम छह बजे तक दिन भर का औसतन प्रदूषण का स्तर 176 दर्ज किया गया। मौसम एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले समय में प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन

लाइव वेदर ऑफ इंडिया एनजीओ के सीईओ नवदीप दहिया के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पहुंच गया है। इसका असर प्रदेश व उत्तर भारत में 25 से 28 नवंबर तक दिखाई देगा। इसके प्रभाव से ओलावृष्टि व कहीं-कहीं पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। उत्तरी हवा और पश्चिमी विक्षोभ के चलते 27 व 28 नवंबर को दिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 25 नवंबर को धुंध का असर देखने को मिल सकता है। उतरी हवाओं के चलते रविवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंडक को बढ़ाया है।
विज्ञापन

सुबह व देर शाम हो रही अधिक ठंड
दिन में धूप के चलते लोगों को ठंड से राहत मिलती है, लेकिन सुबह-शाम को हवाएं लोगों को ठिठुरा रही हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में मंगलवार से वीरवार तक न्यूनतम तापमान के साथ दिन का अधिकतम तापमान में भी लगभग तीन डिग्री की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed