{"_id":"661dce417099b5eee50e49d6","slug":"weather-cleared-chances-of-drizzle-again-on-19th-and-20th-april-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106825-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मौसम हुआ साफ, 19 और 20 अप्रैल को फिर बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मौसम हुआ साफ, 19 और 20 अप्रैल को फिर बूंदाबांदी के आसार
Tue, 16 Apr 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिनों तक क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद सोमवार को आसमान साफ हो गया। दिन भर ठंडी हवा चलती रही। मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 19 और 20 अप्रैल को फिर से बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदाबांदी और हवा चलने के बाद प्रदूषण से भी क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है। एक्यूआई पीले रंग में 102 पर पहुंच गया है। प्रदूषण से लोगों को आने वाले एक सप्ताह तक निजात मिलेगी।
शनिवार की शाम और रविवार की सुबह बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। सोमवार की सुबह संभावना थी कि दोपहर को बारिश होगी, लेकिन हवा चली और बादल बिन बरसे ही आगे निकल गए। दोपहर के समय सूर्य देव भी आसमान में हल्के चमके। शाम के समय एक बार फिर आसमान काले बादलों से घिर गया। मगर बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन