{"_id":"693738af6352719f7505a2b7","slug":"we-will-not-allow-any-arbitrariness-in-the-sir-bhupendra-hooda-rohtak-news-c-17-roh1019-774939-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर पर मनमानी नहीं होने देंगे : भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर पर मनमानी नहीं होने देंगे : भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
15...पत्रकारों से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, साथ हैं कांग्रेस विधायक रघुब
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के समय मनमानी नहीं होने देंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैनात रहेंगे। वह सोमवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा की मानसिकता और चुनाव में धांधली को जनता समझ चुकी है और अब इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा की धांधली जगजाहिर हो चुकी है। वोटों में धांधली करके सरकार बनाई है।
कांग्रेस के केंद्रीय नेता राहुल गांधी ने इस बात के बाकायदा सबूत पेश किए हैं। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे थे। आयोग ने पांच तारीख को रात में बताया कि प्रदेश में 61.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है लेकिन अगले दिन इसे बढ़ाकर 65.65 प्रतिशत कर दिया गया।
विज्ञापन
सात तारीख को इसे बढ़ाकर 67.9 प्रतिशत कर दिया गया। यानी वोटिंग के बाद हर दिन मत प्रतिशत बढ़ता रहा तो चुनाव आयोग बताए कि रातों-रात अपने आप इतने वोट कैसे बढ़ते चले गए। आयोग ने अब तक जवाब नहीं दिया है।
-- -- -- --
कांग्रेस की 14 दिसंबर को दिल्ली में होगी बड़ी रैली
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि जब बड़े-बड़े विकसित देशों में बैलेट पेपर से चुनाव हो रहे हैं तो देश में भी होने चाहिए, क्योंकि ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका से कोई इन्कार नहीं कर सकता। इस बार चुनाव में भी सभी ने देखा कि कांग्रेस पोस्टल बैलेट की गिनती में चुनाव जीत रही थी लेकिन ईवीएम की गिनती में हार गई। लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में बड़ी रैली कर रही है। इस मौके पर विधायक बेरी रघुबीर सिंह कादियान, कलानौर विधायक शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा व पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी मौजूद रहे।