फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water is not able to reach the tail, city residents worried

Rohtak News: टेल तक नहीं पहुंच पा रहा पानी, शहरवासी परेशान

Sun, 31 Dec 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 31 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Water is not able to reach the tail, city residents worried
रोहतक। शहर में पेयजल की किल्लत चल रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के तीन जलघरों में एक में पानी नहीं है। ऐसे में राशनिंग से हो रही जलापूर्ति के लिए दो भी दो ही दिन का पानी शेष रहा है। पीने तक के लिए लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन





जनस्वास्थ्य विभाग पिछले कुछ दिनों से केवल एक समय जलापूर्ति कर रहा है। वह भी मुश्किल से 15 मिनट। इस कारण लाइन में टेल तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। इससे गली के अंदर रहने वाले लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। टेल तक पानी नहीं पहुंचने की जानकारी विभाग को भी है। इसके बावजूद विभाग समय पर पानी के टैंकर तक नहीं भेज पा रहा है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की मानें तो शहरवासियों को दोनों समय पेयजल आपूर्ति के लिए अभी चार दिन इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन





शहर की जलापूर्ति की लाइफ लाइन कही जाने वाली जवाहर लाल नेहरू नहर में चार के बाद ही पानी आने की संभावना है। नहर में पानी के आने का रोस्टर बना हुआ है। इसके अनुसार 16 दिन जेएलएन और आठ दिन बीएसबी में पानी आता है। शेष दिन जनस्वास्थ्य विभाग के जलघरों में एकत्रित पानी से आपूर्ति होती है। जेएलएन में रोस्टर के हिसाब से पानी आने में देरी होने की वजह से विभाग एक समय ही पेयजल आपूर्ति देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली गुल होने से एक समय भी नहीं मिल रहा पानी



पुराना शहर, देव कॉलोनी, विशाल नगर, जनता कॉलोनी और सुनारियां चौक में बिजली भी पेयजल की किल्लत की वजह बनी हुई है। यहां लगने वाले बिजली कट के कारण एक समय पानी सप्लाई भी नहीं हो रहा है। इससे लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है।




वर्जन



नहरबंदी का समय ज्यादा है। इस कारण जलघरों में पानी नहीं पहुंचा है। जो पानी था उसकी आपूर्ति कर दी गई है। इससे समस्या बनी हुई है।समस्या से बचने के लिए लोग पानी का कम इस्तेमाल करें। चार जनवरी को नहर में पानी आने पर दोनों समय आपूर्ति दी जाएगी।



- राजेश कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed