{"_id":"667df342aa48d608830e7764","slug":"water-comes-to-distributor-water-supply-will-be-smooth-after-3-days-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-111426-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डिस्ट्रीब्यूटरी में आया पानी, 3 दिन बाद सुचारू होगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डिस्ट्रीब्यूटरी में आया पानी, 3 दिन बाद सुचारू होगी जलापूर्ति
Fri, 28 Jun 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
27jjrp03 बेरी। झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में आया पानी।संवाद
बेरी। करीब 20 हजार की आबादी वाले बेरी कस्बे में कई दिनों से पेयजल की किल्लत बनी हुई थी। विभाग की तरफ से तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई दी जा रही थी। इसमें भी आधे घंटे आपूर्ति की जाती थी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विभाग के अधिकारियों का कहना था कि बुधवार दोपहर बाद झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आ गया था। इसके बाद विभाग की तरफ से जलघर के टैंकों में स्टोरेज करना शुरू कर दिया है। 2-3 दिनों में टैंकों में पानी स्टोरेज होने के बाद ही विभाग की तरफ से सुचारू रूप से पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विभाग के अधिकारियों की मानें तो बेरी कस्बे में 50 प्रतिशत पानी की सप्लाई पुराने जलघर व 50 प्रतिशत नए जलघर से होती है। समस्या इसलिए गहराई हुई कि पहले झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी 15 दिन बंद होती थी और 15 दिन नहर चलती थी, लेकिन अब महीने में 15 दिन झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आता है तो करीब एक माह के लिए नहर बंद होती है। इससे पानी की समस्या बन जाती है।
विज्ञापन
वर्जन
बुधवार को झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आ गया है। टैंकों में स्टोर किया जा रहा है। इसके बाद कस्बे में सुचारू रूप से पानी की सप्लाई कर दी जाएगी। आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होने दी जाएगी। - अरुण कुमार, कनिष्ठ अभिंयता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, बेरी।