फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Voice raised from platform of Maham Chaubisi, capital should be made in the middle of the state

Rohtak News: महम चौबीसी के चबूतरे से उठी आवाज, प्रदेश के बीच में बनाई जाए राजधानी

Mon, 24 Feb 2025 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Voice raised from platform of Maham Chaubisi, capital should be made in the middle of the state
23महम01-हरियाणा की राजधानी प्रदेश के बीच में बनाने की मांग को लेकर महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतर
महम (रोहतक)। हरियाणा की राजधानी प्रदेश के बीच में बनाने की मांग को लेकर रविवार को महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौबीसी खाप प्रधान सुभाष नंबरदार ने की। संचालन मास्टर हरीसिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश के बीच राजधानी बनाए जाने के लिए दो प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

रैली के संयोजक रणदीप लोहचब ने कहा कि 58 वर्ष बाद भी हम अपनी नई राजधानी तथा अलग हाईकोर्ट से वंचित हैं। आगामी 2029 की नई विधानसभा की बढ़ी हुई सीटों के लिए एक बड़ा नया हरियाणा विधानसभा का भवन चंडीगढ़ में बनाया जाना दर्शाता है कि वर्तमान सरकार की प्रदेश के बीच में नई राजधानी तथा अलग हाई कोर्ट बनाने में कोई रुचि नहीं है। चंडीगढ़ पहुंचने के लिए दक्षिण पश्चिम हरियाणा से आने जाने में 800 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। नया विधानसभा भवन चंडीगढ़ में न बनाकर हरियाणा के बिचले हिस्से में बनाया जाए। जो दिल्ली से परे, उत्तर दक्षिण से समान दूरी पर हिसार महम, जींद भिवानी के बीच सर्वे करवाकर उपयुक्त स्थान पर बनाया जाए। प्रदेश के लिए अलग हाई कोर्ट का निर्माण हो। इसी स्थान पर विश्वस्तर का एक अति आधुनिक सुंदर शहर बसाया जाए।
विज्ञापन

रणदीप ने बताया कि इस मांग को लेकर 100 बड़े गांव तथा शहरों में जनसभाएं की जाएंगी। स्वाभिमान आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे को साकार करने का सरकार से आग्रह करेगा। प्रतिनिधिमंडल की सूची 11 मई को महेंद्रगढ़ में होने वाली अगली रैली में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली को इन्होंने किया संबोधित
रैली को पूर्व मंत्री अतरसिंह सैनी ,पूर्व डिप्टी स्पीकर वासुदेव शर्मा, पूर्व विधायक एसोशिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक रामबीर सिंह पटौदी, 84 जाटू खाप के प्रधान कप्तान भीमसिंह,पूर्व मंत्री रणसिंह मान, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल, पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंडोला, पूर्व विधायक जसवंत बवाल , पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक अजीत सिंह कादयान, पूर्व विधायक उमेद सिंह सिवाच, रोड खाप अध्यक्ष महेंद्रसिंह रोड, एडवोकेट रणधीर सिंह रेढू, प्रवक्ता कृष्ण बडाली, संदीप नेहरा, अध्यापक नेता फूलकुमार पेटवाड़, सिरसा से गुरदित्ता कंबोज, मटौर से कुलदीप, प्रेम, मिरान से सुखवीर सिंह सिहाग ने संबोधित किया।

यह रहे मौजूद
इस दौरान राजेंद्र सहारण फरमाना, महासचिव मास्टर रामफल, महम तपा प्रधान महाबीर सिंह गोयत, सैमाण तपा प्रधान हुकम सिंह सिवाच, मोखरा तपा रामकिशन मलिक, बलंभा तपा प्रधान बलजीत राठी, लाखन माजरा तपा प्रधान कालामुंडिया, मुंढाल तपा प्रधान दिलावर सिंह, सतरोल खाप पूर्व प्रधान इंदरसिंह, पूर्व सरपंच दलीप सिंह सैमाण, रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दलजीत सिंह, रिटायर्ड डीईटीसी करण सिंह ढाका, शिक्षाविद रघुवीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed