फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Viral fever, skin disease and respiratory patients increased

Rohtak News: वायरल बुखार, त्वचा रोग और सांस के मरीज बढ़े

Tue, 01 Oct 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 01 Oct 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Viral fever, skin disease and respiratory patients increased
फोटो : ओपीडी 1400 पाररेवाड़ी। ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। तापमान में उतार चढ़ाव और मच्छरों के प्रकोप से लोग बीमार पड़ रहे हैं। सिविल अस्पताल में सबसे अधिक वायरल बुखार, त्वचा रोग, जोड़ों में दर्द और सांस की बीमारी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में सोमवार को ओपीडी 1400 के पार चली गई।
इन दिनों दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड पड़ रही है। तापमान में उतार चढ़ाव के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। सोमवार को वायरल बुखार के 350 मरीज सिविल अस्पताल पहुंचे। बारिश के बाद से ही त्वचा की बीमारी से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। पहले जहां 200 मरीज आते थे, वहीं चर्मरोगियों की संख्या बढ़कर 250 से 300 के बीच पहुंच गई है। इनमें ज्यादातर पीड़ित फंगल इंफेक्शन के हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम के कारण फेफड़े में संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं। नागरिक अस्पताल की रेस्पिरेटरी मेडिसिन की ओपीडी में रोज 100 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। किसी को सांस लेने में तकलीफ तो किसी को अस्थमा की समस्या है। ऐसे मरीज 40 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। जिन्हें सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होती है, उन्हें एडमिट भी करना पड़ता है। बच्चों के फेफड़ों में संक्रमण की शिकायतें मिल रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय दिन-रात के तापमान में अंतर होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, फीवर के प्रकोप से बचाव के लिए सेहत पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तापमान में उतार-चढ़ा के चलते लोग बुखार, सर्दी, खांसी आदि बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। इस मौसम में शिशुओं और बुजुर्गों का ध्यान रखना जरूरी है। डॉ. मनीष, फिजिशियन, सिविल अस्पताल।

तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान


30 सितंबर 33.0 23.0
29 सितंबर 33.5 23.2
28 सितंबर 33.0 23.5
27 सितंबर 33.6 25.6
26 सितंबर 35.0 26.2
25 सितंबर 36.0 26.8
24 सितंबर 37.2 26.2
23 सितंबर 37.0 25.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed