{"_id":"67e4603ed6817fea6d05d452","slug":"villagers-of-nindaana-met-sp-regarding-the-arrest-of-the-murder-accused-rohtak-news-c-17-roh1020-623715-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिले निंदाना के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिले निंदाना के ग्रामीण
Thu, 27 Mar 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
26सीटीके25...लधु सचिवालय में बुधवार को एसपी से मिलने जाते निंदाना गांव ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Samvad
रोहतक। निंदाना गांव के ग्रामीण बुधवार को रोहतक पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया से मिले। ग्रामीणों ने महम थाना पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में चार नामजद कराए गए थे और पांचवां आरोपी अलग से सामने आया था। हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चार आरोपी अभी भी भागे हुए हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार करने में लापरवाही बरत रही है। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निंदाना गांव निवासी वीरेंद्र के साथ गांव के करीब 70-80 लोग एसपी कार्यालय पहुंचे। महम पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। हालांकि, बाद में एसपी नरेंद्र बिजारणिया से मिले और उनको बताया कि 18 मार्च को गांव का सुमित उनके भाई रविंद्र (35) को अपने साथ घर से बुलाकर ले गया था। रात में शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। 19 को शव मिला तो गांव के ही राजेश, सुनील, बिजेंद्र और अरविंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया था। शव के पास से मोबाइल मिला तो वह सुमित का निकला। पुलिस के सामने सुमित ने अकेले ही हत्या करने की बात कबूल की है। यह दूसरे हत्यारोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। इसमें साजिश करने में पांच और लोगों का नाम लिया है और एसपी से उनको जुड़वाने की मांग की है। पीड़ित के भतीजे राहुल ने कहा कि साजिशकर्ताओं का नाम केस में जोड़ा जाए और हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराई जाए। इस मौके रमेश, रामफल, मनफूल,धर्मवीर, राजेश, बिजेंद्र, मंजीत समेत काफी लोग मौजूद रहे।