फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers got angry over not running the school in one shift, locked the entrance

Rohtak News: एक शिफ्ट में स्कूल न चलाने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रवेश द्वार पर ताला जड़ा

Fri, 02 May 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 02 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers got angry over not running the school in one shift, locked the entrance
01सीटीके22...राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंहपुरा खुर्द में विद्यालय पर ताला लगा रोष प्रकट
रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंहपुरा खुर्द को एक शिफ्ट में चलाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने वीरवार को रोष प्रदर्शन किया। इस पर कार्रवाई न होने से आहत लोगों ने सुबह 7:30 बजे स्कूल के प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह के आश्वासन पर सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने ताला खोला।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब साढ़े 7:30 ग्रामीण स्कूल पहुंचे। यहां रोषस्वरूप स्कूल के प्रवेश द्वारा पर ताला जड़ दिया। इसके चलते स्कूल शिक्षकों को भी अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया। कुछ शिक्षकों ने सीढ़ी लगाकर दीवार फांदने का प्रयास किया। लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देखकर शिक्षक भड़क गए और ग्रामीणों से उलझ गए। दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई। मामले की जानकारी जिला मुख्यालय पहुंची। इसके बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी।
विज्ञापन

आठ साल पहले थे 550 विद्यार्थी, अब संख्या घटकर 350 हुई
सिंहपुरा खुर्द के सरपंच एवं कबड्डी कोच जगबीर सिंह ने कहा कि पिछले आठ साल से स्कूल दो शिफ्टों में चल रहा है। यहां लड़के व लड़कियां पढ़ रहे हैं। यहां आठ साल पहले 550 विद्यार्थी थे। अब यह संख्या घटकर महज 350 रह गई है। स्कूल में व्यवस्था बेहतर न होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या घट गई है। इस बारे में संबंधित अधिकारियों के अलावा शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा से भी शिकायत कर चुके हैं। शिक्षा मंत्री ने समस्या के समाधान के लिए छह कमरे और बनवाने की जरूरत को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसके लिए स्कूल से खर्च का अनुमान मांगा गया। स्कूल ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब तक न तो खर्च का अनुमान दिया है और न ही स्कूल एक शिफ्ट में लगाया है। इससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। डीईईओ ने स्कूल एक शिफ्ट में चलाने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया। इसके बाद देर रात तक भी एक शिफ्ट में स्कूल चलाने के निर्देश जारी नहीं हुए। ऐसे में लोगों को गुस्सा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed