फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Village Secretary's car was snatched in Giravad village, brother had taken liquor on contract

Rohtak News: गिरावड़ गांव में ग्राम सचिव की कार छीनी, भाई लेकर गया था शराब ठेके पर

Thu, 22 Dec 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Village Secretary's car was snatched in Giravad village, brother had taken liquor on contract
रोहतक। महम चौबीसी के गांव गिरावड़ में दो युवक ग्राम सचिव की कार छीनकर ले गए। ग्राम सचिव जोगेंद्र का भाई सुरेंद्र कार को लेकर शराब ठेके पर गया था। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में लूट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरावड़ निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का कार्य करता है। जबकि उसका भाई जोगेंद्र चरखी-दादरी गांव के बौंद में ग्राम सचिव है। उसका चाचा ओमप्रकाश गांव का पूर्व सरपंच है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसके दोस्त का फोन आ गया। वह भाई जोगेंद्र की गाड़ी लेकर गांव के बाहर शराब ठेके पर चला गया। उसका दोस्त और वह बैठकर पार्टी कर रहे थे। तभी गांव के दो युवक नीरज उर्फ नीरा व बोहला आ गए। दोनों ने हाथापाई करके चाबी छीन ली और कार लेकर मदीना की तरफ फरार हो गए। उसने परिजनों को अवगत कराया। मामले की सूचना पाकर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed