{"_id":"61a52071ef825f501826a5f9","slug":"vijay-nagar-massacre-the-accused-parties-should-file-an-objection-by-december-7-rohtak-news-rtk631313296","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय नगर हत्याकांड : सात दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करवाएं आरोपी पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय नगर हत्याकांड : सात दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करवाएं आरोपी पक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विजय नगर हत्याकांड के आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू मलिक को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपी के वकील ने अदालत से पुलिस द्वारा दाखिल आरोप पत्र की प्रति हासिल की। अदालत ने आरोपी पक्ष से कहा कि सात दिसंबर तक अगर आरोप पत्र को लेकर कोई आपत्ति है तो कोर्ट में दर्ज करवाएं। इसके बाद अभिषेक को दोबारा न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया।
27 अगस्त को विजय नगर में हुई थी परिवार के चार लोगों की हत्या
मामले के अनुसार 27 अगस्त को विजय नगर में प्रॉपर्टी डीलर बबलू मलिक सहित परिवार के चार लोगों की हत्या हुई थी। इसमें पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के बेटे अभिषेक उर्फ मोनू मलिक को गिरफ्तार किया था। आरोपी तभी से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। उसके खिलाफ तय समय सीमा में पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है, जिसमें आईपीसी की धारा 302 व आर्म्स एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दोबारा जेल भेज दिया गया।
वर्जन
अदालत से आरोप पत्र की प्रति ले ली है। कोर्ट ने उन्हें सात दिसंबर तक का समय दिया है। अवधि में वे आरोप पत्र का गहराई से अध्ययन करेंगे। अगर कोई तथ्य समझ में नहीं आया या कोई कमी रह गई तो अदालत को अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
- शिवराज मलिक, वकील आरोपी पक्ष