फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Politicians who only put on a show in the name of cleanliness have vanished

सफाई के नाम पर सिर्फ ड्रामा करने वाले नेता गायब : जसबीर

Fri, 28 Aug 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Politicians who only put on a show in the name of cleanliness have vanished
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों के बीच वार्ड-14 सैनीपुरा में भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद चौ. जसबीर सैनी ने देर रात सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि सफाई के नाम पर केवल फोटो खिंचवाने वाले नेता आज मैदान छोड़कर भाग गए हैं। चुनाव के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले नेताओं को अपने वार्डों में सफाई के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय फोटो सेशन का नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर सेवा करने का है। सैनी ने लोगों से हड़ताल खत्म होने तक अपने घरों और गली-मोहल्लों के सामने सफाई रखने की अपील की। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की जायज मांगें जल्द मानकर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed