फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vignesh of Goa defeated Thonalunga of Manipur

Rohtak News: गोवा के विग्नेश ने मणिपुर के थोनालूंगा को हराया

Sun, 22 Jun 2025 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Vignesh of Goa defeated Thonalunga of Manipur
22सीटीके37-राजीव गांधी खेल परिसर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) एनबीए की रिंग में एक-द
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी (एनबीए) में बाॅक्सिंग का धमाल मचा है। यहां अंडर-17 वर्ग की छठी जूनियर बॉयज व गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रविवार को चौथे दिन प्री क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

इनमें हरियाणा के जिले चरखी दादरी के उदय सिंह का नाम बॉक्सिंग हॉल में गूंज उठा। उदय के रिंग में उतरते ही प्रशंसकों ने उनका नाम बोलना शुरू कर दिया। यहां रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यातिथि अजय अहलावत, अंतरराष्ट्रीय पहलवान बिट्टू (बेरी), एडवोकेट सोनू, भूषण सैनी (सचिवए गुरुग्राम बॉक्सिंग एसोसिएशन), एडवोकेट नवीन अध्यक्ष, गुरुग्राम बॉक्सिंग एसोसिएशन, कैप्टन प्रवीर कोषाध्यक्ष हरियाणा बॉक्सिंग संघ, अरुण डागर उपाध्यक्ष सिक्किम बॉक्सिंग एसोसिएशन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर से आई टीमों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने कौशल, रणनीति और फुर्ती के दम पर दर्शकों का दिल जीता। अतिथियों ने कहा कि बॉक्सिंग चैंपियनशिप न केवल खिलाड़ियों के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक मंच है, बल्कि देश को भविष्य के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज देने वाला आयोजन बनकर उभर रहा है।

स्पर्धा में लड़कों के वर्ग में गोवा के विग्नेश ने मणिपुर के थौनालुंगा को हराया। उदय ने एसएससीबी के अक्ष के हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चंडीगढ़ के यथार्थ पुहल को पछाड़ कर अमन कुमार ने जीत दर्ज की। लड़कियों के वर्ग में भी जोरदार मुकाबला देखने को मिला। जीनत मलिक ने श्रीवर्षा को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

जूनियर लड़कों के 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में पुणे के सूरज कुमार यादव ने तेलंगाना के रमेश स्वपनिल को चार-एक के अंतर से, आंध्र प्रदेश के नरेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश के दक्षेश सिंह को चार-एक से, दिल्ली के ध्रुव खर्ब ने छत्तीसगढ़ के पुरेंद्र भाई पटेल को पांच शून्य से हराया।
वहींए चंडीगढ़ के यथार्थ पुहाल ने हिमाचल प्रदेश के अमन कुमार को पांच-शून्य, गोवा के विग्नेश कोलर ने मणिपुर के थोउना लुआंग उशाम को तीन-दो, हरियाणा के उदय सिंह ने एसएससीबी के आकाश को तीन-दो, झारखंड के आर्यनमुखी ने आसाम के प्रिंस गोवाला को पांच-शून्य, मध्य प्रदेश के साहिल कोरी ने गुजरात के जैनीश कुमार चौधरी को चार-एक से हराया।

46 से 48 भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के विवेक केसरवानी ने मिजोरम के जस्टिन एम लाल थंपुईया को चार-एक, मणिपुर के अंबेकर मीति ने पंजाब के रिदम शर्मा को पांच-शून्य, एसएससीबी के आर्यन चौधरी ने चंडीगढ़ के निशांत सिंह को चार-एक, उत्तराखंड के प्रियांशु वर्मा ने आंध्र प्रदेश के रवींद्र को पांच-शून्य, पश्चिमी बंगाल के राजू तामंग ने छत्तीसगढ़ के शिवदीप कुमार रॉय को पांच-शून्य, असम के लख्यजीत चौटाला ने तेलंगाना श्रेयांस छट्टा को पांच-शून्य से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed