फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Video made by naked 75-year-old man, accused of blackmailing him for giving Rs.

75 साल के बुजुर्ग को नग्न कर बनाई वीडियो, रुपये देने के लिए कर रहे आरोपी ब्लैकमेल

Thu, 05 Nov 2020 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Video made by naked 75-year-old man, accused of blackmailing him for giving Rs.
रोहतक। काठमंडी निवासी 75 साल के बुजुर्ग की देनदारों ने जबरदस्ती कपड़े उतारकर वीडियो बना ली। इतना ही नहीं अब आरोपी बुजुर्ग को और रुपये देने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। जिसकी शिकायत बुजुर्ग ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 75 साल के बुजुर्ग ने बताया है कि वह काठमंडी का रहने वाला है। उसने नवीन कौशिक व एक महिला से 2016 से अभी तक 15 लाख रुपये दिए थे। जिसके सभी सबूत उसके पास मौजूद हैं। जब रुपये वापस करने का समय आया तो 8 अक्तूबर को महिला बुजुर्ग के पास फ्लैट पर रुपये देने के बहाने गई। कुछ समय बाद वहां दो और व्यक्ति आ गए। जिन्होंने उसे धमकाया व उसके जबरदस्ती कपड़े उतार कर उसकी वीडियो बना ली। अब आरोपी फोन पर धमकी देते हैं कि वह उन्हें और रुपये दे दे। अगर नहीं देगा तो वे पुलिस वाले हैं, जबरदस्ती थाने ले जाएंगे। जिसकी रिकॉर्डिंग भी बुजुर्ग के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed