फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vice president in mdu

देश को दूसरी हरित क्रांति की जरूरत : अंसारी

Thu, 26 Dec 2013 11:13 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
vice president in mdu
उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने समावेशी विकास के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन



अंसारी ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाना केवल खाद्य सुरक्षा के लिए ही जरूरी ही नहीं है, बल्कि अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए भी अहम है। उद्योगों के लिए बहुत सारा कच्चा माल कृषि से ही प्राप्त होता है। व्याख्यान में अंसारी ने इस अवसर पर राज्यसभा में चौधरी रणबीर सिंह पुस्तक का विमोचन भी किया।


उपराष्ट्रपति वीरवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चौधरी रणबीर सिंह शताब्दी स्मारक व्याख्यान में बोल रहे थे। अंसारी ने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों और दलित वर्गों के लिए आवाज उठाई। देश के निर्माण के लिए उन्होंने ग्रामीण और किसानों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 12वीं पंचवर्षीय योजना में कृषि के क्षेत्र के लिए चार प्रतिशत से अधिक विकास दर का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए देश में दूसरी हरित क्रांति की आवश्यकता है।


अंसारी ने कहा कि भूमि और जल के साधन सीमित हैं और इसके साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, भूमि में बढ़ती लवणता, भूमि जल का गिरता स्तर जैसी चुनौतियां भी हैं। इसलिए हमें उपलब्ध भूमि और जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना होगा और पर्यावरण संतुलन पर भी ध्यान देना होगा। इस दिशा में अनुसंधान और विकास एजेंसियां कृषि क्षेत्र में आवश्यक अनुसंधान करके उपयुक्त प्रौद्योगिकी से सहायता प्रदान कर सकती है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विश्वविद्यालय की चौधरी रणबीर सिंह पीठ और चौधरी रणबीर सिंह सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन संस्थान इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने चौधरी रणबीर सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। भाखड़ा बांध के निर्माण में उनका योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्तरा, विश्वविद्यालय के कुलपति एचएस चहल और चौधरी रणबीर सिंह पीठ के अध्यक्ष ज्ञान सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सच्चे गांधीवादी थे चौ. रणबीर सिंह : हुड्डा
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चौ. रणबीर सिंह एक सच्चे गांधीवादी और जन-जन के प्रिय नेता थे। वे संघर्ष से उपजे एक नेक इंसान थे। उन्हें संविधान सदस्य के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और भीमराव अंबेडकर जैसे बडे़ नेताओं के साथ काम करने का मौका मिला। वे हमेशा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed